तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति -पत्नी को कुचला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

0
378
- Advertisement -

शादी में भाग लेकर लौट रहे घायल दंपति में से पत्नी की मौत, पति जयपुर रैपर, तलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास की घटना

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बनीसिंह मीना

गंगापुर सिटी के तलावड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को गंगापुर सिटी गवर्नमेंट हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पति का प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल होने के कारण डॉक्टर ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है। सदर थाना पुलिस ने मृतक महिला का परिजनों के आने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे पति- पत्नी
जानकारी के अनुसार गंगापुर के पास तलावड़ा निवासी 52 वर्षीय पप्पू बैरवा अपनी पत्नी लोटनती बैरवा के साथ में शादी समारोह में भाग लेने के लिए मीनापाड़ा गया हुआ था। शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे पप्पू पत्नी लोटनती के साथ में बाइक से शादी में भाग लेकर वापस अपने घर तलवाड़ा लौट रहा था। इसी दौरान तलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास उसकी को बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछाल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को संभाला। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को गंगापुर गवर्नमेंट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने लोटनती को मृत घोषित कर दिया, जबकि लोटनती के पति पप्पू बैरवा का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।

ड्राईवर हादसे के बाद फरार

घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक भाग छूटा। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने ले आई। सदर थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू बैरवा के तीन बच्चे हैं, इनमें दो लड़का और एक लड़की है। इनमें से बड़े लड़के की शादी कर दी गई है, जबकि दो बच्चे अभी शादी होनी बाकी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here