लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक
शहर से शुक्रवार सुबह जैन तीर्थ यात्रियों का एक जत्था विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन हेतु रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु जैन बड़े मंदिर में एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने भगवान आदिनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्य बाजार स्थित जैन चेतालय में भगवान के दर्शन कर साध्वी विशेष मति माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पिंटू गोधा ने बताया कि इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने यात्रियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। तीर्थ यात्री मनीष जैन लुहाडिया ने बताया कि यात्रियों का समूह बिजोलिया पारसनाथ, सांवरिया सेठ, आनंदा पारसनाथ, पावागढ़, सोमनाथ, गिरनार जी, द्वारकाधीश, तारंगाजी, अंबा माता सहित अनेक प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेगा। यह यात्रा लगभग दस दिनों में संपन्न होगी।
भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के बीच यात्रियों को विदा किया गया। इस दौरान जैन समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजेंद्र गोधा, कमल लुहाडिया, विमल जैन, मनीष लुहाडिया, गणेश जैन, अवधेश जैन, पिंटू जैन, मुकेश जैन, राहुल सोगानी, रमेश जांगिड, फत्तू जैन, कमल जैन मेहंदी वाले, प्रवीण सोगानी, राजेश अजमेरा, रामलाल सैनी सहित अनेक महिलाएँ और पुरुष शामिल थे।
