Home latest भीलवाड़ा डेयरी की 171वीं संचालक मण्डल बैठक सम्पन्न

भीलवाड़ा डेयरी की 171वीं संचालक मण्डल बैठक सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा।
पंकज पोरवाल की रिपोर्ट

भीलवाड़ा डेयरी की 171वीं संचालक मण्डल बैठक मानवेन्द्रप्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी निर्वाचित संचालक मण्डल सदस्य उपस्थित रहे और कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

प्रबंध संचालक बी.के. पाठक ने बताया कि बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया:

  • दुग्ध क्रय दर वृद्धि: 16 सितंबर 2025 से प्रति किलो फैट की दर 820 रुपये से बढ़ाकर 880 रुपये करने का प्रस्ताव।

  • Zica Project 2025-26: 2 करोड़ रुपये की लागत से ¼FTIR TEC-Based Milk Testing मशीन (adulteration milk detection) लगाने का प्रस्ताव।

  • अल्पकालीन कार्यशील पूंजी: वित्त वर्ष 2025-26 में 35 करोड़ रुपये ऋण लेने का प्रस्ताव।

  • सब रिटेलर योजना का विस्तार: भीलवाड़ा शहरी/ग्रामीण सब रिटेलर योजना की अवधि को 01 अप्रैल 2026 से आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव।

  • आईसक्रीम विक्रय प्रोत्साहन योजना: सभी वर्तमान और नए वितरकों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का प्रस्ताव।

  • सोलर एनर्जी सिस्टम: 360 बीएमसी समितियों में 5 किलोवाट का सोलर एनर्जी सिस्टम लगाने का प्रस्ताव, जिसकी अनुमानित लागत 8 करोड़ रुपये है।

बैठक में लिए गए इन निर्णयों से डेयरी संचालन में सुधार, उत्पादन गुणवत्ता और वितरकों व किसानों को लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version