टेबल टेनिस व शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ 

0
146
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महेश नवमी महोत्सव 2025

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित 3 दिवसिय टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार से महेश स्पोर्ट्स एकेडमी में किया गया। उद्घाटन समारोह मे ओमप्रकाश गटयाणी, प्रदीप बल्दवा, रामकिशन सोनी, रमेश राठी, सुशील मरोटिया, महेन्द्र काकाणी, राजेन्द्र पोरवाल, सुरेश कचोलिया, राजेन्द्र कचोलिया, केदार गगरानी, संजय जागेटिया, कृष्ण गोपाल राठी, अभिजित शारदा, प्रमोद डाड, राजेश कोठारी, कैलाश अजमेरा, अर्चित मून्द्रड़ा का आतिथ्य प्राप्त हुआ। शतरंज के प्रभारी कैलाश डाड व अजय गुप्ता ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में लगभग 102 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टेबल टेनिस प्रभारी प्रतीक कालिया तथा सहप्रभारी करण माहेश्वरी ने बताया की टेबल टेनिस मे लगभग 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टेबल टेनिस टूर्नामेंट 4 ग्रुप जिनमे अंडर 14, अंडर 20, 20-40, 40$ से ऊपर में आयोजित किया जा रहा है। उत्सव क्लब के ओम मलानी, कैलाश सोमानी, श्याम बिरला आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here