टीचर से साइबर ठगों ने की ठगी

0
123
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क । राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट भरतपुर।  प्राईवेट टीचर को अज्ञात साईबर ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर बैंक खाते से निकाले साठ हजार, जन्म तिथि पूछी और बैंक खाता खाली कर दिया। साइबर ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात साइबर ठगों ने फिर से बयाना कस्बा निवासी एक प्राइवेट स्कूल टीचर को अपनी बातों में फंसा कर उसके बैंक खाते को खाली कर दिया। बयाना निवासी पीड़ित टीचर हरीश सैनी ने आज शुक्रवार को बयाना पुलिस कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसके पास एसबीआई कस्टमर केयर के नाम से एक फोन आया। जिसने उसे क्रेडिट कार्ड को चार्ज फ्री करने का लालच देकर अपनी बातों में फंसा लिया और उसकी जन्मतिथि पूछी। जन्मतिथि पूछने के बाद अज्ञात साइबर ठग ने दो बार में उसके बैंक खाते में जमा साठ हजार दो सौ रुपयों को आन लाइन निकाल कर खाते को खाली कर दिया। ठगी का पता मोबाइल पर बाद में आए मैसेज से लगा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here