Home latest टाकंला में आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

टाकंला में आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

खरीफ सीजन से पहले अनुसूचित जाति के 125 किसानों को दी गई कृषि तकनीकी जानकारी

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) आत्मा योजना के अंतर्गत खरीफ सीजन से पूर्व सोमवार को पंचायत समिति खींवसर के ग्राम टाकंला में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अनुसूचित जाति के 125 कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग नागौर के उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा नागौर डॉ. हेमराज मीना ने आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र नागौर की कृषि वैज्ञानिक डॉ. भावना शर्मा ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के बारे में जानकारी साझा की। वहीं काजरी जोधपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप ने संतुलित खाद-उर्वरक उपयोग तथा नवीन बागवानी (बगीचों) की स्थापना पर किसानों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक शंकरराम सियाग ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक कृषि अधिकारी मनीराम बाजिया ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

गोष्ठी के समापन अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक हंसा चौधरी ने किसानों को मिट्टी परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) की विधि एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने का संदेश दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version