लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
वृद्धजन कल्याण में विशेष योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान
जयपुर ।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक न्याय संकुल, जामडोली में आयोजित समारोह में टाइम बैंक ऑफ इंडिया को वृद्धजन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान जयपुर सांसद मंजू शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। टाइम बैंक की ओर से यह पुरस्कार गवर्निंग काउंसिल प्रेसीडेंट शैलेन्द्र टंडन, जयपुर शहर कोऑर्डिनेटर अशोक जैन, राजस्थान कोऑर्डिनेटर एस.आर. बंसल, मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल खोसला एवं जयपुर शहर के एडमिन्स ने ग्रहण किया।
अपने सम्बोधन में मंजू शर्मा ने कहा कि “टाइम बैंक एक अनूठा संस्थान है, जो बुजुर्गों को समय देकर उनके एकाकीपन को दूर करता है। अस्पतालों में देखभाल, कहीं आने-जाने में सहयोग और साथ की आवश्यकता होने पर स्वयंसेवक तत्पर रहते हैं।”
इसी अवसर पर टाइम बैंक के संस्थापक चेयरमैन पी.सी. जैन को भी व्यक्तिगत श्रेणी में प्रशस्ति पत्र, शील्ड, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी रवि नय्यर भी उपस्थित रहे।













































