लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर) | संजीव बंसल
कठूमर (अलवर) | तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक सोमवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कठूमर उदय सिंह अलोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन न्यायाधीश के अवकाशागार में सुबह 10:15 बजे किया गया।
बैठक में मौजूद रहे सदस्य
बैठक में—
-
उदय सिंह अलोरिया, अध्यक्ष एवं एडीजे कठूमर
-
तेज सिंह राठी, पैनल अधिवक्ता
-
रूचि शर्मा, सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति
उपस्थित रहे।
22 प्रार्थना-पत्रों पर हुई चर्चा
सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत प्राप्त कुल 22 प्रार्थना-पत्रों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इन प्रकरणों में—
-
निःशुल्क विधिक सहायता के तहत
-
पैनल अधिवक्ताओं की पैरवी नियुक्ति
-
एवं अब तक हुई कार्यवाही
की समीक्षा की गई।
नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी 22 प्रकरणों की—
-
प्रत्येक पेशी की रिपोर्ट नियमित रूप से प्राप्त की जाए,
-
और पैनल अधिवक्तागण समय पर व सतत रूप से पैरवी सुनिश्चित करें।
अध्यक्ष ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रखने हेतु मामलों की नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है।











































