- Advertisement -
पादूकलां। (नागौर)मूसलाधार बारिश से लांपोलाई का तालाब ओवरफ्लो हो गया। पानी के साथ मछलियां सड़क पर आ गईं। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार इतनी तेज बारिश देखी है। तालाब, नाडी-नाडा और खेत-खलिहान पानी से भर गए हैं। तालाब से निकली मछलियां सड़क पर तैरती नजर आईं। यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। टू व्हीलर चालकों ने भी रुककर मछलियों को देखा। कुछ लोगों ने मछलियों को हाथ में पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे पानी में तैरती हुई आगे निकल गईं। ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दिखी। उनका कहना है कि पहली बार इतनी अच्छी बारिश हुई है। सड़कें तालाब जैसी बन गई हैं। मछलियों का झुंड पानी में तैरता देखना लोगों के लिए नया अनुभव रहा।
- Advertisement -









































