तालाब में डूबने से दादी, पोता और पोती की मौत, गांव में मातम

0
142
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद। गौतमशर्मा

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावर पंचायत के ढाक का चौड़ा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। तालाब में डूबने से दादी और उसके पोते-पोती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पोता और पोती नहाने के लिए तालाब पर गए थे। नहाते समय वे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख दादी उन्हें बचाने के लिए तालाब में उतरी, लेकिन वह भी पानी में डूब गई।

सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाला गया और देवगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल और अस्पताल में एकत्रित हो गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here