स्वस्थ शरीर व पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल अपनायें-जिला जज

0
154
- Advertisement -

 

*विश्व साइकिल दिवस पर रैली का आयोजन*
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जति की रिपोर्ट
*पयटकों व आमजन को मिलेगी ई-साइकिल की सुविधायें-आयुक्त बीडीए*

जयपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक ने शास्त्री पार्क से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक साइकिल क्लब के सदस्य बडी संख्या में शामिल हुये। रैली शास्त्री पार्क से शुरू होकर सारस चौराहा, बीडीए सर्किल, मानसिंह सर्किल, बिजलीघर, बीनारायण गेट, कालीबगीची, शीशम तिराहा होते हुये वापिस शास्त्री पार्क पहुंची। रैली में शामिल प्रतिभागियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाते हुये स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन साइकिल चलाने का संदेश दिया।
उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल को दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।

बीडीए बनाएगा शहर में साइकिल स्टैंड
भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त प्रतीक जुईकर ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।  साइकिल चलाने की परम्परा होने पर शहर के नागरिक स्वस्थ रहेंगे तथा बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने बताया कि भरतपुर विकास प्राधिकरण शहर के नागरिकों को साइकिल की उपलब्धता के लिए विभिन्न स्थानों पर साइकिल स्टैण्ड बनवा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, निदेशक घना मानससिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, एसीईओ विनय मित्र, सचिव नगर निगम विजयप्रताप, अधिशाषी अभियन्ता डीपी शर्मा, सहायक अभियन्ता नगर निगम राधेश्याम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*ई-साइकिल होगी उपलब्ध*
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा भरतपुर शहर को क्लीन व ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें ई-साइकिल व ई-बाईक का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बीडीए द्वारा तैयार किया गया है। भरतपुर आने वाले पर्यटक शहर के पर्यटक स्थलों पर आने जाने के लिए ई-साइकिल एप के माध्यम से बुकिंग कर साइकिल प्राप्त कर सकेंगे। आम नागरिकों को भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। भविष्य में इसे और विस्तार दिया जायेगा। मांग के अनुसार साइकिल की उपलब्धता की जायेगी। बीडीए आयुक्त ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बीडीए द्वारा ई-साइकिल की उपलब्ध कराने का शुभारम्भ किया गया। शहर में 10 प्रमुख स्थानों पर बीडीए द्वारा आमजन को ई-साइकिल की उपलब्धता कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य स्वस्थ शरीर के लिए साइकिल का उपयोग सभी नागरिक करें तथा क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने में सहयोगी बनें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here