स्वतंत्रता दिवस पर लक्ष्मीनाथ भगवान का तिरंगा श्रृंगार

0
159
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बड़े मंदिर में भक्तों ने किए तिरंगा मंगला श्रृंगार के दर्शन

सत्यनारायण सेन

गुरला,  – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरलां स्थित श्री ठाकुर जी लक्ष्मीनाथ भगवान के दरबार में आज विशेष तिरंगा मंगला श्रृंगार किया गया। भक्तों ने तिरंगे आभूषणों और सजावट से सुसज्जित भगवान के दर्शन कर देशभक्ति और आस्था का अनोखा संगम अनुभव किया।


विशेष श्रृंगार और आरती

बड़े मंदिर लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी बाबूलाल दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर भगवान लक्ष्मीनाथ का श्रृंगार तिरंगे रंगों से किया गया। सुबह मंगला आरती में भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद रही और सभी ने तिरंगा श्रृंगार में ठाकुर जी के दर्शन किए।


आस्था और देशभक्ति का संगम

पुजारी दाधीच ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सनातन परंपरा में भगवान को भी तिरंगे का श्रृंगार पहनाकर देश के प्रति श्रद्धा अर्पित की गई। मंदिर परिसर में “जय ठाकुर जी” और “जय लक्ष्मीनाथ” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here