लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द।
विरोध प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा,
ग्रामीणों ने सरपंच त्रिलोक सिंह पर लगाया आरोप,
गांव की आबादी भूमि पर मनमाने ढंग से पट्टे जारी करने का आरोप,
ग्रामीणों ने की मांग, गांव की जमीन का गांव के विकास कार्यों में हो इस्तेमालराजसमंद जिले के देवगढ़ उपखंड की स्वादड़ी पंचायत के मांडावाड़ा गांव के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच त्रिलोक सिंह द्वारा गांव की आबादी जमीन पर मनमाने ढंग से पट्टे जारी किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि इस जमीन का इस्तेमाल गांव के विकास कार्यों के लिए किया जाए। यहां स्कूल, अस्पताल या पशु चिकित्सालय जैसी जनसुविधाएं स्थापित की जाएं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। एडीएम और जिला परिषद सीईओ ने ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।















































