लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नागौर, (रियांबड़ी)।
रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम सैंसड़ा में एवीवीएनएल रियांबड़ी में कार्यरत स्व. चुन्नीलाल राव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र प्रदीप राव एवं समस्त ग्रामवासियों की अगुवाई में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
यह शिविर रक्त केंद्र राजकीय महिला (जनाना) चिकित्सालय अजमेर की टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. आनंद गोदारा ने किया और काउंसलर बसंत कुमार सोनी ने सहयोग किया। शिविर में कुल 100 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें तीन यूनिट महिलाओं और दो छात्राओं ने भी योगदान दिया।
रक्तदान शिविर में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, सरपंच प्रतिनिधि नेमाराम रेगर, पूर्व सरपंच रामनिवास टिकत और शिम्भु सिंह राजावत, कांग्रेस विधायक प्रत्याशी चिमन वाल्मीकि, दौलत राम गोदारा, लालाराम नायक, स्थानीय पत्रकार राकेश सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
ग्रामवासियों ने बताया कि स्व. चुन्नीलाल राव के सामाजिक कार्यों को स्मरण करते हुए आगे भी इस प्रकार के सामाजिक व जनसेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।









































