लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा से निर्मल गुप्ता
उनियारा। उनियारा तहसील के सुथड़ा स्थित मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थक्षेत्र में भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। वर्ष 2010 से चली आ रही वार्षिक मेले की परंपरा के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर ‘सुधासागर सिंह द्वार’ एवं नवीन आहार कक्ष का लोकार्पण मुनि प्रज्ञान सागर महाराज एवं मुनि प्रसिद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
सुबह अभिषेक, महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, ध्वजारोहण एवं मंडल विधान का आयोजन हुआ। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए।
मुनियों ने प्रवचन में नियमित मंदिर दर्शन और पूजा-अर्चना के नियम अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए समाजबंधुओं ने भाग लिया।














































