- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (आर एन सांवरिया)
बुधवार को शासन सचिवालय परिसर स्थित पंचायती राज विभाग की मंत्रालयिक समन्वय समिति के चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव में सुरेन्द्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सिंह ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में विभाग के कार्मिकों तथा विभाग के हित में हर सम्भव कार्य करेंगे और यही प्राथमिकता भी रहेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों द्वारा भी सिंह को बधाई और शुभकामना प्रेषित की गई।
गौरतलब है कि शासन सचिवालय परिसर स्थित पंचायती राज विभाग राजस्थान की पंचायती राज संस्थाओं का प्रशासनिक विभाग है।
- Advertisement -


















































