लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सुखोदय तीर्थ, सुथड़ा पर भक्ति और श्रद्धा के साथ मुनिसुव्रतनाथ विधान का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा तथा सह-कोषाध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाष्टक के साथ हुआ, इसके बाद नित्य अभिषेक और शांति धारा कराई गई।
कार्यक्रम में पैदल यात्रा संघ बनेठा से बिरधीचंद, मुन्नादेवी, दयावंती जैन, डोली जैन, दीपक कुमार, शालिनी जैन, नमन जैन, कतान्सी, रिवांस, पांडुशीला, तेजमल जैन, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, रोहित कुमार, अखिलेश कुमार सहित समस्त परिवारों ने मिलकर शांतिधारा की। शांतिधारा के पश्चात दोपहर में मुनिसुव्रतनाथ विधान का आयोजन पुण्यार्जक परिवार द्वारा भक्ति भाव से किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने 125 अर्घ अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
विधानाचार्य पंडित सुरेश कुमार शास्त्री तथा संगीतकार पुयष कुमार बूँदी के निर्देशन में यह आयोजन भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। श्रेष्ठी परिवार का समिति द्वारा तिलक, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विधान के उपरांत वात्सल्य भोज का आयोजन कर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद प्रदान किया गया। शाम 7:30 बजे भक्तामर दीपार्चना का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसकी जानकारी संयोजक नरेंद्र जैन बनेठा ने दी।
यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था और समर्पण का प्रतीक बना, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।