Home crime जोधपुर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, कई जगह पकड़ी बिजली चोरी

जोधपुर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, कई जगह पकड़ी बिजली चोरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रीगंगानगर से मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ।
श्रीगंगानगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जोधपुर डिस्कॉम की सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने श्रीकरणपुर क्षेत्र में अचानक छापामार कार्रवाई कर कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इस अभियान का नेतृत्व AEN बिश्वजीत और JEN अवतार सिंह कर रहे हैं।

टीम ने श्रीकरणपुर के कच्ची थेड़ी, वार्ड 9, वार्ड 10 और आसपास के इलाकों में बिजली चोरी की जांच की। अभी तक की कार्रवाई में 7 घरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया है। इन उपभोक्ताओं पर करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जोधपुर डिस्कॉम की दो विजिलेंस टीमों ने मिलकर यह अभियान चलाया है और अब भी श्रीकरणपुर क्षेत्र में जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी ताकि कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके और वितरण प्रणाली को नुकसान से बचाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version