सुबह 4 बजे खुला बालोतरा का कलेक्ट्रेट, सांसद हनुमान बेनीवाल की पहल से जन आंदोलन को मिली बड़ी राहत

0
353
- Advertisement -

 

जोजरी नदी को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में हुई सुलह

जिला प्रशासन और हनुमान बेनीवाल  प्रतिनिधिमंडल में हुई वार्ता

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बालोतरा। जोजरी नदी को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन के बीच शुक्रवार को अल सुबह 4 बजे जिला कलेक्ट्रेट के दरवाजे खुले। आंदोलन से जुड़ी मांगों का ज्ञापन लेने के लिए स्वयं जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में सांसद हनुमान बेनीवाल और अन्य प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता हुई, जो सकारात्मक रही।

इस दौरान बालोतरा के जिला पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बनी सहमति को लेकर आंदोलनकारियों में संतोष का माहौल देखा गया।

बेनीवाल ने प्रशासन को दी चेतावनी

सांसद हनुमान बेनीवाल ने साफ किया कि यह आंदोलन जनता की भावनाओं से जुड़ा है और जोजरी नदी को बचाना पूरे क्षेत्र के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तत्परता और जनता की एकजुटता से अब आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here