Home education स्प्रिंग माउंट स्कूल ने टाईगर्स क्लब के खिलाड़ी को साउथ कोरिया के...

स्प्रिंग माउंट स्कूल ने टाईगर्स क्लब के खिलाड़ी को साउथ कोरिया के खेल में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर उत्साहवर्धन किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

सुभाष नगर स्थित स्प्रिंग माउंट स्कूल ने जयशंकर टाईगर शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय स्तरीय यूनिवर्सिटी चैंपियन खिलाड़ी लवली माहौर ने साउथ कोरिया के ओलंपिक खेल ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर स्वागत सम्मान किया एवं स्कूल निर्देशक संध्या गुप्ता, रानी सिंह, अंकिता कुमारी, भरतपुर ताइक्वांडो संघ सचिव दीप्ति शर्मा एवं टाईगर क्लब सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर ने उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्प्रिंग माउंट स्कूल की निर्देशक संध्या गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में मार्शल आर्ट, कराते एवं ताइक्वांडो का नियमित अभ्यास जयशंकर टाईगर क्लब के द्वारा विद्यार्थियों को कराया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता का विशेष महत्व है, विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेल के दौरान सर्वांगीण विकास के लिए एकाग्रता रखनी चाहिए।
भरतपुर ताइक्वांडो संघ सचिव इंजी. दीप्ति शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों में भाग लेने के साथ-साथ इसे अपने करियर में चयनित करना चाहिए।
टाईगर क्लब के सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर ने कहा कि छात्र-छात्रों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए संस्थानों में नियमित अभ्यास और फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए तथा उनके अभिभावकों को खेल के महत्व के बारे में जागरूक करना चाहिए। टाईगर क्लब जिले की बेटियों को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है, विगत 40 से अधिक वर्षों से टाईगर क्लब बेटियों में आत्मनिर्भरता पैदा करने में एक महती भूमिका अदा कर रहा है।
इस मौके पर भरतपुर लिटिल मास्टर ऐश्वर्य शर्मा 2 डेन ब्लैक बेल्ट, टाईगर क्लब पदाधिकारी, स्प्रिंग माउंट स्कूल की अध्यापिका दीपिका गुप्ता, आकांक्षा सिंह, दिव्या मैडम एवं सभी विद्यार्थियों ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर लवली माहौर को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में नेशनल खिलाड़ी लवली माहौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version