Home crime स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई: दो ठिकानों पर छापा, 8 गिरफ्तार, लाखों...

स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई: दो ठिकानों पर छापा, 8 गिरफ्तार, लाखों का जुआ पकड़ा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा/टोंक (दुर्योधन मयंक)। टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखंड क्षेत्र के अलीगढ़ और सोंप थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर सट्टा पर्ची के जरिए संचालित जुए के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 56,780 रुपये नकद और लगभग 22 लाख रुपये के जुए का हिसाब बरामद किया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी के सुपरविजन में, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। दोनों मामलों में संगठित अपराध की धाराओं में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

अलीगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई

डीएसटी टीम ने अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला गांव में छापा मारकर दो आरोपियों को जुआ खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम (25) और इकबाल (30) निवासी पचाला के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 47,500 रुपये नकद और डायरी में करीब 6 लाख रुपये के जुए का हिसाब मिला है।

सोंप थाना क्षेत्र में छापा

इसी तरह सोंप थाना क्षेत्र के कोटड़ी मोड़ पर की गई कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नंदकिशोर (60), यासीन (42), धारा सिंह (28), प्रकाश (45), चेतन (28) और देशराज (35) शामिल हैं। इनके पास से 9,200 रुपये नकद और डायरी में लगभग 16 लाख रुपये के जुए का हिसाब बरामद हुआ।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version