Home latest सोनिया का नाम मतदाता सूची में जुड़ा 1980 में, जबकि वे हिन्दूस्तान...

सोनिया का नाम मतदाता सूची में जुड़ा 1980 में, जबकि वे हिन्दूस्तान की नागरिक बनी 1983 में

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चोर यह चोर मचाए शोर,,,,, ,

चोर ही अब मचा रहा है शोर:— मदन राठौड़

यदि वोट चोरी होता, तो राहुल गांधी, प्रियंका, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद डोटासरा जैसे नेता कैसे जीत गए ?

जयपुर/चित्तौड़गढ़,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राठौड़ ने देशभक्ति, मतदाता सूची की पारदर्शिता जैसे विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राठौड़ ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल बार-बार वोट चोरी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वोट चोरी होती, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद डोटासरा जैसे नेता कैसे जीत गए? यह आरोप केवल वहाँ लगाए जाते हैं, जहाँ कांग्रेस हारती हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मतदाता सूची में गलत नाम जुड़वाए, वही आज वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं, सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में 1980 में जोड़ा गया, जबकि वे हिन्दूस्तान की नागरिक 1983 में बनी। अब आप कल्पना कीजिए चोर ही अब शोर मचा रहा है, जिन्होंने वोट चोरी की शुरूआत की वो सोनिया गांधी शोर मचा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि “इस देश में शासन कौन करेगा, यह निर्णय रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं, बल्कि इस देश का नागरिक तय करेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी वोटर बनाया गया, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है। विपक्ष को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वे भी जनसेवा की राजनीति करें और जनता के बीच जाकर काम करें। जनसेवा की प्रतिस्पर्धा से ही देश का विकास होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी नागरिकों से ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति का जज़्बा हर दिल में होना चाहिए, यह केवल सत्ता पक्ष या विपक्ष का नहीं, पूरे देश का दायित्व है। उन्होंने 14 अगस्त 1947 की विभाजन विभीषिका को याद करते हुए कहा कि 14 अगस्त की रात देश की त्रासदीपूर्ण रात थी, जब हमें बांट दिया गया। पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं हुईं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।” राठौड़ ने सभी नागरिकों से संगठित और सुदृढ़ रहने की अपील की और कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तो कोई भी हमारी ओर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version