लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जेडीए आवासीय स्कीमों के विकास को अग्रसर
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर शहर के सुनियोजित एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में गुरूवार को मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 25.77 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये।
बैठक में जोन-10 क्षेत्र स्थित आगरा रोड से खोरी रोपड़ा जेडीए स्कीम ब्लॉक ए, बी और सी की एप्रोच रोड (18 मीटर और 24 मीटर सेक्टर रोड) के चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य के लिए 6.13 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-11 में आवासीय योजना नेवटा एवं खटवाडा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 4.12 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-13 में जीएसबी स्तर तक विभिन्न सेक्टर सड़कों के सर्वेक्षण, सीमांकन और निर्माण के लिए 15.44 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।