लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सोलावता के सरपंच लक्ष्मण लाल वर्मा की सूचना पर तहसीलदार कृष्णा शर्मा तत्काल ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी लगाकर पानी निकासी की कोशिश कर रहे हैं। 
सांभरलेक:-रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी.…
सोलावता में जलमग्न देखते हुए ग्राम वासी ने सरपंच से वार्तालाप की, सरपंच ने तुरंत एसडीएम सांभर ऋषि राज कपिल को जलमग्न की स्थिति को बताया, एसडीएम तुरंत तहसीलदार को जलमग्न स्थल पर पहुंचने की आदेश दिए,
प्रशासन की देख रखे मे पानी निकासी की व्यवस्था ,जेसीबी मंगाकर की गई, मोके पर सांभर तहसीलदार कृष्णा शर्मा तत्काल अधिकारियों के साथ पानी को निकासी करने की कोशिश में जुड़ गए। सरपंच लक्ष्मण लाल वर्मा ने पत्रकारों को बताया मैंने एसडीएम ऋषि राज कपिल को सूचना दिया है, सूचना के तत्काल बाद तहसीलदार कृष्णा शर्मा यहां अपनी टीम के साथ ग्राम सोलावता जलमग्न स्थिति पर मौजूद रहे, और निकासी करने की व्यवस्था कर रहे हैं जेसीबी के माध्यम से। तहसीलदार कृष्णा शर्मा, पटवारी सुरेश, सरपंच लक्ष्मण लाल वर्मा, पुलिस प्रशासन में नरेना थाना के हेड कांस्टेबल अपने टीमों के साथ मौजूद रहे।










































