लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल | (नवीन कुमावत) तहसील स्तरीय कुमावत समाज विकास समिति, किशनगढ़ रेनवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा स्नेहा कुमावत का सम्मान किया।
प्रताप नगर, पचार रोड निवासी स्नेहा कुमावत, पुत्री मनोज कुमार बड़ीवाल ने 10वीं कक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर समिति के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छात्रा स्नेहा ने बताया कि उसका लक्ष्य भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनना है।
कार्यक्रम में तहसील स्तरीय कुमावत समाज विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमावत, शिक्षाविद गोविंदराम जलिंद्रा, मोहनलाल किरोड़ीवाल, श्रवणलाल, छोटूराम, जगदीश प्रसाद, रामनारायण कुमावत सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
