Home accident भरतपुर सड़क हादसा: ट्रेलर में घुसी पिकअप, 4 गंभीर घायल

भरतपुर सड़क हादसा: ट्रेलर में घुसी पिकअप, 4 गंभीर घायल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

भरतपुर। भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में जाटौली घना गांव के पास जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सारस चौकी इंचार्ज राधा किशन के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि पिकअप का अगला हिस्सा ट्रेलर में बुरी तरह फंस गया। टक्कर के बाद पिकअप का आधा हिस्सा ट्रेलर में घुस गया और उसमें सवार चारों लोग अंदर ही फंस गए।

सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने चारों घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सारस चौकी पर खड़ा करवा दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version