लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्कूल विकास में जनभागीदारी को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर
नावां सिटी | रिपोर्टर: मनीष पारीक
नावां सिटी | नावां ब्लॉक स्थित सोहनी देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इन्दोखा में 16 जनवरी से आयोजित SMC (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) एवं SDMC (स्कूल डेवलपमेंट एंड मॉनिटरिंग कमेटी) सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समिति सदस्यों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाना रहा।
SMC–SDMC विद्यालय व्यवस्था की रीढ़ : हेमराज चौधरी
समापन सत्र को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर एवं प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरिया हेमराज चौधरी ने कहा कि SMC और SDMC विद्यालय व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सक्रिय, सजग और जिम्मेदार भागीदारी से ही विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संभव है।
उन्होंने समिति सदस्यों से आग्रह किया कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यालय के प्रत्येक विकासात्मक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मिड-डे मील से लेकर स्वच्छता तक निभाएं सक्रिय भूमिका
हेमराज चौधरी ने मिड-डे मील (MDM) की गुणवत्ता एवं नियमितता की निगरानी, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, गृहकार्य की निरंतर समीक्षा, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, भौतिक संसाधनों के संरक्षण एवं मरम्मत तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में समिति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि समुदाय और विद्यालय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
समस्याओं की पहचान कर समाधान की पहल करें
उन्होंने स्पष्ट किया कि SMC और SDMC का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान हेतु सकारात्मक पहल करना है।
पारदर्शिता बनाए रखने, नियमित बैठकें आयोजित करने तथा अभिभावकों को शिक्षा प्रक्रिया से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु
प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को—
-
समिति के अधिकार एवं कर्तव्य
-
विभिन्न सरकारी योजनाएं
-
विद्यालय संचालन की प्रक्रिया
-
शैक्षणिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषय
पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव साझा किए और विद्यालय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इन विद्यालयों के समिति सदस्यों ने की सहभागिता
प्रशिक्षण शिविर में निम्न विद्यालयों के SMC एवं SDMC सदस्यों ने भाग लिया—
-
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इन्दोखा
-
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कांकरिया
-
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिपुरा
-
महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, इन्दोखा
-
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मेघवालों की ढाणी
-
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गणेशपुरा
-
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रमोलाई तलाई
-
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शीतलामाता की तलाई



















































