Home latest स्मार्ट मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चौमहला/झालावाड़। आम नागरिक समिति चौमहला के तत्वावधान में स्मार्ट मीटरों के विरोध में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी गंगाधर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटरों को लेकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया।

आम नागरिक समिति के संस्थापक अंशुल पटेल ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा पूरे उपखंड क्षेत्र में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए मीटरों की रीडिंग और बिलिंग प्रणाली की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, वहां पुराने मीटर पुनः स्थापित किए जाने की मांग भी की गई।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो नगर बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान आम नागरिक समिति के संस्थापक अंशुल पटेल, दीपक बैरागी, दीपक डपकरा, अजय, अभिषेक, अशोक, राहुल, शिवलाल, नितेश, विकास, अक्षय, अरुण जैन, पंकज, कन्हैयालाल, बंटी कहार, लक्की, चंद्रप्रकाश, महेश, विनायक सहित समिति एवं व्यापार संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version