स्मार्ट मीटर नही लगाने की मांग को लेकर सौपा SDM को ज्ञापन

0
147
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

माकपा व किसानों ने नांवा की गलियों में स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाली रैली, आमजन को किया जागरूक

अगर सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाना बन्द नही किया तो होगा देश व्यापी आंदोलन

मनीष पारीक- वरिष्ठ सवांददाता

नांवा सिटी। शहर में आज सैंकड़ों किसानों ने सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर SDM ओर अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने विधुत विभाग को आडे हाथों लेते हुए कहा कि अजमेर विधुत वितरण निगम जब से कम्पनी बनी है तब से लेकर आज तक बिजली की स्थिति में सुधार करने की बजाय बार बार मिटर बदल रही है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने कहा हमने सम्पूर्ण जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध का अभियान चला रखा हैं हमारा नैतिक दायित्व है कि हम आमजन को जागरूक करें। माकपा के तहसील सचिव हरदेवा राम अणदा,कामरेड अब्बास खान, सांवरमल चौधरी, खिंवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया, संगीता बिजारणिया आदि ने सम्बोधित किया ।
मिटिंग के बाद अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने जूलूस के रुप में नांवा की गलियों में स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए निकलकर मुख्य बस स्टैंड होते हुए SDM व सहायक अभियंता कार्यालय पंहुचकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा व स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत कार्यवाही रोकने के लिए कहा।
कामरेड् अब्बास खान ने अधिशासी अभियंता से बात करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए वंहा ठेकेदार के आदमी पुराने वाले मीटरों को तोड़ते हैं यह गलत है। यह हमारी सम्पत्ति है। साथ ही यह भी कहा कि पुराने मिटर उतारते समय उपभोक्ताओं को उस मीटर की वस्तुस्थिति नहीं दिखाते हैं। नए मीटर की यूनिट के साथ पुराने मीटर की रिडिंग बढाकर लगाते हैं। इसलिए पुराने मीटर की रिडिंग की वसूली बंद करें अन्यथा पुराने मीटर की रिडिंग उपभोक्ताओं को दिखाए। यदि पुराने मीटर को तोड़ दिया गया है तो वसूली उक्त ठेकेदार से उगाही जाए। समय पर सरकार स्मार्ट मिटर लगाना बन्द नही करती है तो देश व्यापी जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here