लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सवाई माधोपुर से खबर
पिछले दिनों 31 जनवरी 2025 को जारी यूजी सेमेस्टर सेकंड के परिणाम में भारी संख्या में छात्रों को फेल किया गया। परीक्षा नियंत्रक द्वारा परिणाम में हेरा फेरी करने का आरोप लगाए,जिसके चलते 80% से अधिक छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया जिसको लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश है और इसी के चलते आज कॉमर्स कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर कई घंटे तक धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की गई NSUI के विक्रम मीणा के नेतृत्व में देवीशंकर बैरवा,सावन कांवरिया, महेंद्र, आदि छात्र शक्ति ने जमकर नारेबाजी की और छात्रों के साथ हुए छलावे की जांच कर दोबारा परीक्षा परिणाम तुरंत जारी करवाने की मांग की है समय रहते छात्रों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो 10 दिन बाद फिर छात्र संगठन कॉलेज के समक्ष भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन करेंगे इस संदर्भ में आज कुलपति महोदय कोटा विश्वविद्यालय के नाम कॉलेज प्राचार्य गोपाल सिंह को छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सोपा।















































