लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां।
निकटवर्ती सथानाकलां के शहीद इनायत अली खां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण भोज का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रुघाराम राड़ ने बताया कि भामाशाह एवं विद्यालय के शिक्षक साथियों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने आगे बढ़कर बच्चों के लिए विशेष भोज तैयार करवाया, जिसमें जलेबी, कचोरी, पोया आदि व्यंजन प्रसाद रूप में परोसे गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रुघाराम राड़ सहित रामदेव उडद, सुरेंद्र सिंह राठौड़, उम्मेद सिंह खंगारोत, बाबु सिंह चारण, महेश सिंह चारण, सुरेंद्र सिंह सान्दू, नेमाराम गारू, अर्जुन बेरवाल, जस्साराम बेरवाल, प्रदीप कुमार, जस्साराम लौरा, हनुमान गर्वा, रामनिवास गढ़वाल, दीपक शर्मा, मोतीलाल, सफी मोहम्मद, विजय कुमार, सोहनलाल, रामलाल बेरवाल, कबुराम चौधरी, मुकेश कुमार प्रजापत, गेनाराम, जीतराम परिहार सहित गांव के कई गणमान्य लोग एवं पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।










































