लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर | (प्रदीप कुमार डागा) भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राजस्थान राज्य इकाई के अंतर्गत जिला मुख्यालय नागौर के तत्वावधान में आयोजित स्काउट/गाइड लीडर बेसिक कोर्स शिविर का समापन 4 मई 2026 को होगा। यह शिविर जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र ताऊसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नागौर और कुचामन-डीडवाना जिले के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
सात दिवसीय इस शिविर में प्रतिभागी स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर का संचालन लीडर ट्रेनर (स्काउट) राजेन्द्र प्रसाद पारीक तथा गाइड शिविर का संचालन इन्द्रा विश्नोई द्वारा किया जा रहा है।
सहयोगी टीम की सक्रिय भागीदारी
शिविर के सफल संचालन में सहायक संचालक के रूप में भुगानाराम, दिनेश गौड़, राजेश देवड़ा, गजेन्द्र, गेपाला, संवाईनाथ, राकेश चौधरी, दीपिका वर्मा और भावना सहित कई कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
साइबर फ्रॉड पर जागरूकता सत्र
शिविर के पांचवें दिन नागौर पुलिस की ओर से साइबर अपराधों को लेकर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान धरम पुनिया, माधुसिंह और साइबर विशेषज्ञ मुकनाराम ने प्रतिभागियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उनके अनुभवों को साझा करने का अवसर भी दिया जाएगा।