Home accident बनेठा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से...

बनेठा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से सनसनी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा। बनेठा थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पुलिस के सिपाही भागचंद सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सिपाही भागचंद सैनी शनिवार रात को अकेले गश्त पर निकले थे, लेकिन देर रात तक थाने पर वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह उनका शव मिला, जिससे पुलिस महकमे में भी चिंता का माहौल बन गया।

प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मृतक सिपाही भागचंद सैनी टोंक जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version