Home latest सिरोही पुलिस अधीक्षक ने जारी की नए साल की एडवाइजरी 

सिरोही पुलिस अधीक्षक ने जारी की नए साल की एडवाइजरी 

0

सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं

सिरोही । राजस्थान के सिरोही में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार  ने बताया की नववर्ष के उपलक्ष में जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये है। जिला पुलिस द्वारा नववर्ष जश्न के दौरान यातायात नियमाें का पालन न करने व शांतिभंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है।
एसपी की पर्यटकों से अपील 
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों व पर्यटकाें से अपील की है कि नववर्ष जश्न को शांतिपूर्ण तरीके से मनायें, शराब पीकर व ओवर स्पीड में वाहन न चलाये, यातायात नियमाें की पूर्णतयाः पालना करें, उत्पात, हुडदंग व शांतिभंग न करे, सड़क पर वाहन खडा कर मार्ग अवरूद्ध न करें, निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही वाहन पार्क करें, कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। क़ानून का उल्लंघन करने पर ठोस कानूनी कार्रवाई होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version