- Advertisement -
पक्के घर पर गिरी आकाशीय बिजली मकान क्षतिग्रस्त रपट बह गई कार, नदी में फंसी केम्पर गाड़ी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ब्यूरो चीफ तुषार पुरोहित सिरोही की रिपोर्ट
सिरोही। सिरोही जिले में बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जिले में कई क्षेत्र में नदी नाले उफान पर बह रहें है। ञसे बाहर निकाला गया। यह घटनाक्रम पालडी एम थानाक्षेत्र के सरदारपुरा गाँव का हैँ। दरअसल देखते ही देखते गाड़ी के ऊपर से पानी बहने लगा, गाडी डूब गई। गाड़ी को पानी में डूबता देख ड्राइवर चढ़ा गाड़ी की छत पर ड्राइवर ने चिल्ला चिल्ला कर बचाने की गुहार लगाई।
आसपास के लोगो ने तेज बहाव में बह रहीं कार कों ट्रैक्टर की सहायता से खींचकर बाहर निकाल दिया। गांव वालों की सूझबूझ व सतर्कता के चलते एक और बडा हादसा टल गया।
आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त
सिरोही जिले के भारजा गांव में भूतराम माली के मकान पर सुबह बिजली गिरी। जिसकी वजह मकान क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत यह रहीं इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। भारजा गांव के देलदर रोड पर यह मकान स्थित है। पूरा घटनाक्रम रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गांव का है।
सिरोही जिले में बारिश का दौर जारी
सिरोही जिले के विभिन्न क्षेत्र में बीती रात कों कई घंटो तक तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से सुबह तक चारों और पानी ही पानी हो गया। नदी नाले उफान पर बहने लगे। बारिश के बाद अन्नदाताओं के चेहरे भी ख़ुशी से खिल उठे। फिलहाल रिमझिम बारिश का दौर जारी है।
- Advertisement -

















































