Home crime सिरोही में अवैध डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी...

सिरोही में अवैध डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। DST टीम और पिंडवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोरस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करी का यह माल मध्यप्रदेश से बालोतरा ले जाया जा रहा था।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान में DST प्रभारी कमलसिंह राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं SI हुकुम सिंह सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर तस्करी के प्रयास को विफल किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार सहित अवैध डोडा पोस्त जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version