Home latest सिंदरू बस स्टेंड पर अब रूकेंगी रोडवेज की बसें

सिंदरू बस स्टेंड पर अब रूकेंगी रोडवेज की बसें

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-प्रार्थना बस स्टेंड के जारी हुए आदेश
-ग्रामीणों ने केबिनेट मंत्री का जताया आभार

सुमेरपुर । सुमेरपुर से पाली मार्ग पर संचालित राजस्थान रोडवेज की साधारण व एक्सप्रेस बसें सिंदरू नियमित रूप से रूकेंगी। सुमेरपुर के विधायक व केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अनुशंसा पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, फालना आगार की मुख्य प्रबंधक रूचि पंवार ने सिंदरू में प्रार्थना बस स्टेंड के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद रोडवेज की साधारण व एक्सप्रेस बसें रूकेंगी। मुख्य प्रबंधक ने आदेश में चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया है कि वे सिंदरू बस स्टेंड से यात्रियों को बैठाएंगे व उतारेंगे।

आपको बता दें नेशनल हाईवे 62 पर स्थित सिंदूर ग्राम के लोगों की बसों से यही डिमांड थी कि यहां पर रोडवेज की बसें रुकें। इस संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। रोडवेज की बस से नहीं रुकने से ग्रामवासियों को कई बार सांडेराव से बस लेने के लिए मजबूर होना पड़ता था। खासकर रात में भी कई बार बस नहीं रुकने से यात्री परेशान होते थे। आखिरकार केबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने प्रयास रंग लाए और यहां के ग्रामीणों को यह सौगात मिल गई।

इस आदेश के बाद सिंदरू व आसपास के गांवों के लोगों ने प्रसन्नता जताई है। साथ ही सिन्दरु की सरपंच चौथी देवी, प्रधान उर्मिला कंवर, मंडल अध्यक्ष हडमंतसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बिठिया, कार्यकर्ता वगताराम कुमावत, लुम्बाराम देवासी, नारायण लाल कुमावत, राजेन्द्र सिंह राणावत, नरसिंग भाई सुथार, पाबुसिंह, दौलत सिंह राठौड़, शेषाराम लुहार, नारायण लुहार, नरेन्द्र भाई देवासी ने स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version