लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर भाजपा मीडिया विभाग की ओर से किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मानसरोवर शिप्रा पथ स्थित पारसश्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक से किया गया। 
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि जनसेवा की भावना के तहत मानसरोवर क्षेत्र की कच्ची बस्तियों तथा जयपुरिया अस्पताल में लोगों को फल वितरित किए गए। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में 51 किलो का लड्डू का भोग भगवान को अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। वशिष्ठ ने बताया कि मदन राठौड़ का जन्मदिन संगठन के लिए प्रेरणा का अवसर होता है।