- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सीकर से योगेश ऋषिका
सीकर। पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, मारपीट, डकैती के मामले दर्ज हैं। एसपी भुवन भूषण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार जिलेभर में वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
- Advertisement -














































