लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नवीन कुमावत
किशनगढ़, रेनवाल। शहर के पचार रोड स्थित सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी एवं साइंस फाउंडेशन परिसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्रों को तिलक लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विद्यालय के संरक्षक भंवरलाल जेठीवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पिपलोदा, लक्ष्मीकांत तोतला, पूर्व प्रधानाचार्य लादूराम कुमावत, सांवरमल कुमावत एवं राजकुमार कुमावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन जीविका कुमावत एवं हर्षिता सोलंकी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा कुमावत, अनु कंवर, प्रधानाचार्य दिनेश कुमावत, विकास भंडारी सहित कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
















































