SI भर्ती परीक्षा रद्द करने का डॉ. मीणा ने किया स्वागत, बोले सच्चाई की हुई जीत

0
257
- Advertisement -

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द होने पर युवाओं ने किया मीणा का स्वागत

मीना ने SI  भर्ती परीक्षा को लेकर पहले दिन से ही दिए सबूत

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । कृषि एवं आपदा मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान हाई कोर्ट के सी भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने का निर्णय का स्वागत किया है डॉ मीना ने एक बयान जारी करता की SI भर्ती परीक्षा – 2021 को रद्द करने के  उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं। क्योंकि करीब 500 लोग नकल माफिया के साथ सौदा कर परीक्षा में पास हुए। ये लोग पुलिस जैसे संवेदनशील विभाग में SI बनकर जनता के साथ क्या न्याय करते एवं कैसे कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग देते।

पहले दिन से ही डॉक्टर मीणा SI  भर्ती रद्द करने की मांग पर अड़े थे

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पहले दिन से ही SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की थी, क्योंकि मेरे पास SI पेपर लीक होने के पक्के सबूत थे। मैंने पूर्ववर्ती सरकार के समय SOG को ये सभी सबूत दिए। मैंने जैसे ही सबूत दिए वे सही निकलते गये, जिसके लिए आंदोलन किए, लेकिन पूर्व सरकार की नकल माफिया से सांठगांठ थी। जिसका सबूत पूर्व CM के PSO तक की संलिप्त्ता निकली। हमारी सरकार आने पर फर्जी तरीक़े से बने एसआई और आरपीएससी के सदस्य गिरफ्तार हुए।

हाई कोर्ट की फैसले का युवाओं ने किया स्वागत मीणा का किया सम्मान

डॉ किरोडी लाल मीणा ने कहा कि मैं राजस्थान के सभी योग्य और होनहार युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि न केवल SI भर्ती अपितु, किसी भी परीक्षा में पेपर लीक करने वाला एक भी गुनाहगार बच नहीं पाएगा। भाजपा सरकार युवाओं की मेहनत पर डाका डाल नौकरियों का सौदा करने वाले शातिर सरगनाओं को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी। भविष्य में पेपर लीक व नकल को निस्तनाबूद कर होनहार युवाओं का भविषय सुनिश्चित किया जाऐगा।

हाई कोर्ट के फैसले के साथी युवाओं ने मीणा का किया सम्मान

राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला आने के साथ ही भर्ती परीक्षा  से जुड़े युवा डॉ किरोड़ीलाल  के बंगले पर पहुंचे और उन्होंने मीणा का स्वागत किया । युवाओं का कहना था कि डॉक्टर  मीणा पहले दिन से ही SI  भर्ती परीक्षा में नकल को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे।  इसलिए आज जो फैसला आया है उसमें डॉक्टर मीणा का बड़ा रोल है। उन्होंने युवाओं का साथ दिया और परिणाम स्वरूप आज राजस्थान हाई कोर्ट ने भी सबूत के आधार पर परीक्षा पर युवाओं के भविष्य के साथ होने वाले कुठाराघात को रोकने का काम किया है, इसके लिए भी बधाई के पात्र है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here