SI भर्ती परीक्षा को लेकर कुंवारिया पुलिस मुस्तैद, टपरिया खेड़ी पर सघन जांच

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर कुंवारिया थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित टपरिया खेड़ी पर शनिवार को पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की।

थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीलवाड़ा से उदयपुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसों और निजी वाहनों को रोककर परीक्षार्थियों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की बारीकी से जांच कर उन्हें आगे रवाना किया गया।

पुलिस जाप्ता रहा तैनात

इस जांच अभियान में एएसआई बलवीर सिंह, कांस्टेबल रुपाराम, रामेश्वर लाल जाट व संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दिनभर टपरिया खेड़ी क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी बनी रही।

परीक्षा अवधि तक सख्त निगरानी

पुलिस ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह सख्त व्यवस्था की गई है, ताकि केवल वास्तविक अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सकें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा समाप्त होने तक बॉर्डर पर इसी तरह सघन जांच जारी रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here