- Advertisement -
समदड़ी बालोतरा से प्रेम सोनी की रिपोर्ट
समदड़ी । कस्बे के सोनी समाज के आराध्य देव श्री श्री1008 संत अणदाराम महाराज मंदिर का सप्तम वार्षिकोत्सव एवं ध्वजा चढ़ाने का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
इससे पूर्व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई ,।जो एक से बढ़कर एक भजन गाए जिससे समाज बंधु भाव विभोर हो गए । वही सुबह भगवान का पुष्प मालाओं से विशेष सिंगार कर मंदिर को पुष्प मालाओं सहित रंग बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया । उसके बाद भगवान की मंगला आरती कर चारों भगवान के मंदिर की ध्वजाएं चढ़ाई गई ।उसके बाद परंपरा अनुसार शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा श्री अणदाराम महाराज मंदिर से बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए रवाना हुई ,जो सोनी समाज मोहल्ले से होकर मुख्य बाजार होते हुए पुन्ह मंदिर परिसर पहुंचकर समपन्न हुई। शोभा यात्रा का समाज बंधुओ द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सप्तम वार्षिकोत्सव में प्रदेश लेवल से समाज के बंधुओ ने भाग लिया। उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया । जिसमें सभी समाज बंधुओ ने श्रद्धा व प्रेम पूर्वक प्रसादी ग्रहण कर अपने-अपने गंतव्य स्थान को रवाना हुए। इस मौके पर सोनी समाज अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ, कोषाध्यक्ष सोहनलाल महेचा, सह मंत्री रामधन बाड़मेरा, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कोटडिया, नरेंद्र कुमार हेडाऊ सहित समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- Advertisement -













































