Home latest श्रेयांश नाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक

श्रेयांश नाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पर 11 वे तीर्थंकर श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक और रक्षाबंधन पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीरप्रसाद पराणावाले कार्य अध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल ने बताया कि श्रेयांश नाथ भगवान जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर थे।मोक्ष (निर्वाण): श्रावण शुक्ल पूर्णिमा , सम्मेद शिखर पर हुआ था।

श्रेयांसनाथ को”श्रेय” (कल्याण) और “नाथ” (स्वामी) के रूप में भी जाना जाता है। सारनाथ में एक 103 फीट ऊंचा स्तूप है, जिसे श्रेयांसनाथ की स्मृति में बनाया गया है। सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक किया गया। उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक और श्रेयांश नाथ भगवान की पूजा कर मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया। शाम साढ़े 7 बजे भक्तामर अनुष्ठान किया गया। भक्तामर अनुष्ठान मंडल शनिवार द्वारा किया गया सभी कार्यक्रम शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन श्रेयांश जैन द्वारा संपन्न कराए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version