लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भाविप सुभाष शाखा, और श्रीनाथ अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद, नेताजी सुभाष शाखा, और श्रीनाथ मल्टी एंड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आरसी व्यास कॉलोनी 200 फीट रोड स्थित श्रीनाथ अस्पताल में आयोजित यह शिविर सुबह 9.00 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर, नगर निगम राकेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, डॉ. महेश गर्ग, डॉ. विजयेता गर्ग, पवन डाणी, प्रांतीय महासचिव संदीप बाल्दी, प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, और प्रांतीय वित्त सचिव अमित सोनी द्वारा दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गान के साथ किया गया। श्रीनाथ अस्पताल के निदेशक डॉ. महेश गर्ग ने बताया कि शिविर में कुल 87 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। भाविप सुभाष शाखा के अध्यक्ष पंकज लोहिया ने अस्पताल के कर्मचारियों, भारत विकास परिषद के सदस्यों और कई अन्य रक्तदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेने पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामप्रकाश अग्रवाल, मदन खटोड़, मुकेश लाठी, महावीर सोनी, दिनेश शारदा, डॉ ओपी तापड़िया, डॉ हर्ष बाफना, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृशक्ति सुनीता रावत और पुरुषोत्तम पारीक, सौरभ सांमरिया, ओम प्रकाश खटोड़, हर्षिल नागोरी ने रक्तदान किया।

















































