लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक) । उनियारा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में कल से श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा।
2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक कथा
आयोजन के बारे में श्री चारभुजा नाथ महिला मंडल की श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि कथा का वाचन पंडित राहुल पाराशर (दांतरदा वाले) द्वारा प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जो 9 अप्रैल तक चलेगा।
कलश यात्रा से होगी शुरुआत
कथा प्रारंभ से पूर्व प्रातः 8 बजे श्री प्याल के बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।
धार्मिक वातावरण
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार कथा का उद्देश्य धर्म, संस्कार और अध्यात्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
