लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे के चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में 11 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आयोजन कथावाचक पंडित राहुल पाराशर दांतरता श्योपुर वाले द्वारा वैदिक मंत्राेउच्चारण से प्रधान कलश, श्रीमद् भागवत कथा, ध्वज पताका, चवर एवं कलशों की पूजा अर्चना करवाई गईं, एवं कथा से पूर्व गाजे बाजे से जुलस के साथ महिलाए कलशों को सिर पर धारण कर कलश यात्रा निकाली गईं, कलश यात्रा में डीजे की धुन पर महिलाए नाचती गाती हुई जुलूस के साथ रवाना हुई, कलश यात्रा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रेगर बस्ती, बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार होती हुई कथा स्थल चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंची, बाद में श्रीमद् भागवत कथा की पूजा अर्चना कर महाआरती के साथ कथा वाचक पंडित राहुल पारासर द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का भक्त जनों को रसपान करवाकर श्रवण करवाया गया, वहीं भगवान चारभुजा नाथ का श्रृंगार कर भव्य झांकी सजाई गईं।
समिति अध्यक्ष शेर सिंह सोलंकी ने बताया कि ग्यारह दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ कथा 11 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक कथा वाचक द्वारा श्रवण करवाया जाएगा, कथा दोपहर 12 से 3 बजे तक एवं रात को 8 बजे से 10 बजे तक प्रतिदिन श्रवण कराया जाएगा।
इस दौरान समिति अध्यक्ष शेरसिंह सोलंकी, मुकेश कुमार, पुजारी हरजीलाल वैष्णव, राकेश कुमार जांगिड़, सुदामा मीना, प्रकाश चंद, हेमराज माली, रामधन मीना, जगदीश माली, जीएसएस अध्यक्ष प्रधान गुर्जर, महावीर प्रसाद धाकड़, लक्ष्मी नारायण प्रजापत, राजेंद्र गुर्जर, गिर्राज धाकड़, रामलाल, मोहन लाल, गोविन्द राम, सहित कई महिलाए पुरुष मौजूद थे।












































