श्रीचंदनबाला महिला मण्डल की और से गायों के लिये चारा एवं दवाएं भेंट

0
213
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। श्री चंदनबाला महिला मण्डल अहिंसा भवन शास्त्रीनगर की और से गुरूवार को जीवदया अभियान के तहत गायों के लिये निशुल्क चारा एवं दवाएं भेंट की गई। श्री चंदनबाला महिला मण्डल की अध्यक्षा  नीता ललित बाबेल ने बताया कि सर्वप्रथम शहर के नागौरी गार्डन स्थित पीपुल्स फॉर एनीमल्स द्वारा संचालित पशु चिकित्सालय में बीमार गायों के लिये दवाईयां भेंट की गई, उसके पश्चात सुवाणा कस्बे स्थित श्री मातेश्वरी गौसेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला परिसर मे गायो के लिये हरा चारा भेंट किया गया। इस दौरान मण्डल की संरक्षिका मंजू पोखरना,मंजू बापना,सलाहकार कांता छाजेड़,सचिव रजनी सिंघवी,कोषाध्यक्ष सुनीता झामड़,उपाध्यक्ष वनिता बाबेल,शिक्षा मंत्री सरोज मेहता व सुवाणा गौशाला व्यवस्थापक प्रकाश चपलोत जैन सहित अन्य उपस्थित थें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here