श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ की पदयात्रा 28 अगस्त से

0
166
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ, भीलवाड़ा द्वारा 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को कन्या भ्रूण हत्या, गौ हत्या की रोकथाम और स्वच्छ भारत अभियान के लिए जनजागरूकता पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भीलवाड़ा से शुरू होकर श्रीचारभुजा नाथ गढ़बोर तक पहुंचेगी।

राष्ट्र सेवा को समर्पित पदयात्रा

संघ अध्यक्ष सत्यनारायण लढ़ा ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा विशेष रूप से राष्ट्र सेवा को समर्पित होगी। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न ऑपरेशन सिन्दूर ने पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। इस पदयात्रा के माध्यम से जहां सामाजिक चेतना का प्रसार होगा, वहीं उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की जाएगी जिन्होंने सीमाओं पर प्राण न्यौछावर कर देश की रक्षा की।

शुभारंभ और भव्य आयोजन

संघ के महामंत्री एवं पार्षद विजय कुमार लढ़ा ने बताया कि पदयात्री शुभ मुहूर्त में 28 अगस्त गुरुवार को शाम 4:15 बजे अपने घरों से प्रस्थान करेंगे और 5:15 बजे मुख्य समारोह स्थल श्री पंचमुखी दरबार मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे।

यहां बैण्ड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ लालजी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा को संत हंसराम महाराज, लक्ष्मण दास महाराज पंचमुखी दरबार और श्यामसुंदर दास महाराज ओंकारेश्वर द्वारा भव्य रथ में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद महाआरती का आयोजन होगा।

पदयात्रा का मार्ग

युवा अध्यक्ष अर्चित तोतला, शिव बाहेती, नितेश भंडारी और विजित तोतला ने बताया कि पदयात्रा पवित्र ध्वज के साथ श्री पंचमुखी दरबार से रवाना होकर निम्न मार्ग से निकलेगी—

  • बड़े मंदिर

  • बालाजी मंदिर गुलमंडी

  • बालाजी मंदिर बालाजी मार्केट

  • बालाजी मंदिर हेड पोस्ट ऑफिस

  • लक्ष्मीनारायण मंदिर

  • रेलवे फाटक

  • गंगापुर चौराहा

  • पुर, कारोई, भुणास, लापसिया, कुआरिया, केलवा, पड़ासली

इसके बाद यह यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीचारभुजा गढ़बोर पहुंचेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here