लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज जिला सभा टोंक के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल के आराध्य देव हैं और विभिन्न समाज अपने कार्यों का शुभारंभ उनकी पूजा-अर्चना से करते हैं।
ऐच्छिक अवकाश पर जताया असंतोष
ज्ञापन में बताया गया कि अनेक देवी-देवताओं की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन भगवान विश्वकर्मा जयंती पर वर्तमान में केवल ऐच्छिक अवकाश ही मान्य है। इसे लेकर जांगिड़ समाज में असंतोष व्याप्त है। समाज ने सरकार से सभी वर्गों की आस्था का सम्मान करते हुए तत्काल विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद (रानोली), जिला कार्यकारी अध्यक्ष नेनूलाल ढिकोलिया, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण लावा, पीपलू तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मालपुरा अध्यक्ष गौरीशंकर, उनियारा अध्यक्ष राधेश्याम, निवाई अध्यक्ष कन्हैयालाल, दूनी अध्यक्ष नरेंद्र, टोडारायसिंह अध्यक्ष गोपाल, अलीगढ़ अध्यक्ष कैलाश, देवली अध्यक्ष सागरमल, कोषाध्यक्ष कमलेश व कैलाश, महामंत्री महेंद्र सहित रामविलास, मनोज, रामेश्वर, रमेश, राजेश, अवधेश, नरेश, सुमित, सीताराम, रामधन, बाबूलाल, शंकरलाल, मनीष, सुरेश, केदारनारायण, मखन, लखन, दिनेश तथा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जांगिड़ (पीपलू) सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।